हल्द्वानी, फरवरी 22 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्था मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 20वें मीडिया एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 समारोह में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के निदेशक पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन प्रो. डॉ. राकेश चन्द्र रयाल को बेस्ट मीडिया एजुकेटर ऑफ डिजिटल जर्नलिज्म सम्मान से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें डिजिटल पत्रकारिता, सांस्कृतिक संचार और डिजिटल संचार के क्षेत्र में दिए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। समारोह नई दिल्ली के पीएलबी ऑडिटोरियम, बीएसजेड मार्ग, आईटीओ में आयोजित किया गया। सम्मान मिलने पर कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी, प्रो. गिरजा पांडे, सुनीता भाष्कर उप्रेती, अनिल नैनवाल ने खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.