लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- रमजान माह के पहले शुक्रवार को मस्जिदों में नमाजियों की काफी भीड़ देखी गई। पूरे जिले में शुक्रवार की नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। लगभग सभी मस्जिदों में नमाज़ियों की तादाद में भारी इज़ाफ़ा देखा गया। कई मस्जिदों में नमाज़ियों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई। आज दूसरे रोजे को रमज़ान महीने का पहला जुमा पड़ा। जुमे के दिन विशेष नमाज होती है।जुमे की नमाज पढ़ने के लिए हजारों रोजेदार और अन्य नमाजी वक्त से पहले ही मस्जिदों में पहुंच गए। कई जगहों पर लोगों ने मस्जिदों की छतों पर नमाज अदा की। नमाज के बाद मुल्क में अमनो अमान की दुआ मांगी गई। शहर की जामा मस्जिद, मीनारा मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, कचेहरी मस्जिद, हाथीपुर, गोटैयाबाग, महाराज नगर, बहादुर नगर, नई बस्ती शमशेर नगर, मेला मैदान, हिदायत नगर, नौरंगाबाद, प्यारेपुर,आदि सभी मोहल्...