कोडरमा, फरवरी 15 -- कोडरमा। नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश हर्षधर ने रविवार को नगर के विभिन्न मोहल्लों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। रमेश हर्षधर ने बाल्टी छाप पर मतदान करने की अपील की। रविवार को झलपो, रामलखन सिंह यादव कॉलेज रोड, मोरियावा, गांधी स्कूल रोड, मेडिकल कॉलोनी, पानी टंकी रोड तथा श्मशान घाट काली मंदिर मोहल्ला में नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर की जनता विकास और ईमानदार नेतृत्व के पक्ष में अपना मत देगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...