झांसी, जनवरी 6 -- कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में हुए सनसनी खेज हत्या और लूट कांड के करीब दो माह बाद वारदात में घायल मृतक के पुत्र ने भी दम तोड़ दिया। करीब दो माह पूर्व दिनदहाड़े रमेश प्रजापति हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। वारदात में घायल रमेश के पुत्र की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुत्र की मौत के बाद बिलखते परिजनों ने पुलिस ओर चिकित्सा सुविधा कर गंभीर आरोप लगाए। बीते साल 14 नवंबर 2025 को कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में रहने वाले राकेश प्रजापति अपने घर पर पुत्र प्रियांशु के साथ मौजूद था। परिवार के सभी सदस्य रिश्तेदारी में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। तभी दोपहर को राजेश का रिश्तेदार मध्य प्रदेश ओरछा निवाड़ी निवासी जीतू अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से पहुंचा और दारू पार्टी करने के दौरान हुए...