प्रयागराज, फरवरी 7 -- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मंडल विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष रमेश पांडेय के निधन पर कांग्रेसजनों ने शोक व्यक्त किया है। इस संबंध में शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की एक शोक सभा शनिवार को पार्टी कार्यालय जवाहर स्क्वायर पर आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी ने की। इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक व्यक्त करने वालों में यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, को-ऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, ज़ियाउबैद, मानस शुक्ला, परवेज़ सिद्दीकी, नयन कुशवाहा, अनूप त्रिपाठी, अफ़रोज़ अहमद, प्रदीप द्विवेदी, शाहनवाज़ कुरैशी, राकेश श्रीवास्तव, इश्तियाक अहमद, सुष्मिता यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...