चाईबासा, फरवरी 21 -- चाईबासा। भाजपा समर्थित चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश खिरवाल के लिए शुक्रवार को चाईबासा नगर में आशीर्वाद यात्रा सह समर्थन रैली का आयोजन किया गया। रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। रमेश खिरवाल को विजयी बनाने की अपील की गई। आशीर्वाद यात्रा सह समर्थन रैली खिरवाल धर्मशाला से प्रारंभ होकर मंगला हाट, रतनलाल पेट्रोल पंप चौक, शहीद पार्क चौक होते हुए पोस्ट ऑफिस चौक पहुंची। इसके बाद पोस्ट ऑफिस चौक से कपड़ा पट्टी होते हुए पुनः खिरवाल धर्मशाला लौटकर रैली एक आम सभा में परिणत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...