नैनीताल, नवम्बर 17 -- नैनीताल। राजकीय वाहन चालक महासंघ का सोमवार को दो दिवसीय अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से नई जिला इकाई का गठन किया गया। जिसमें रमेश लाल को जिला अध्यक्ष, मोहन सिंह नयाल जिला मंत्री मनोनीत किया गया। इसके अलावा प्रकाश गिरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पान सिंह फर्त्याल उपाध्यक्ष, उमेश चंद कुडाई संयुक्त मंत्री, प्रकाश पुरी गोस्वामी संगठन मंत्री, हेमंत प्रचार मंत्री, प्रेम प्रकाश जोशी सह प्रचार मंत्री, भगवत सिंह बोरा कोषाध्यक्ष एवं संजय कुमार संप्रेक्षक चुने गए। इस बीच वार्षिक क्रियाकलापों की समीक्षा और मांगपत्र मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया। चुनाव अधिकारी बहादुर सिंह बिष्ट एवं पर्यवेक्षक कमल उपाध्याय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.