मोतिहारी, जनवरी 6 -- मोतिहारी। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की मोतिहारी शाखा के द्विवार्षिक सत्र 2026-2027 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव करने हेतु एक चुनाव-सभा सभागार में किया गया। महामंत्री संजय लोहिया ने बताया कि सर्वसम्मति से रमेश अग्रवाल अध्यक्ष, अनिल बोहरा महामंत्री, संजय लोहिया कोषाध्यक्ष, उमेश मोहता व ठाकुर गाड़ोदिया उपाध्यक्ष और अमित अग्रवाल सहायक मंत्री के रूप में चुने गए। सभा की अध्यक्षता बीरेंद्र जालान ने की। जबकि चुनाव पदाधिकारी के रूप में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष मधुसूदन जालान थे। सभा में यमुना सिकारिया, राजेंद्र जालान, प्रदीप झुनझुनवाला, सुधीर अग्रवाल, प्रमोद जैन, सुनील अग्रवाल, भोला नाथ सिकारिया, आनंद केडिया, संतोष अग्रवाल, अशोक शर्मा, रविकृष्ण लोहिया आदि के अलावा भी समाज के बहुत से गणमान्य...