गोरखपुर, जुलाई 20 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। रमा बुद्ध विहार महादेवपुरम राप्तीनगर में रविवार को गौतम बुद्ध के धम्म बंधुओं की बैठक हुई। यह बैठक लॉर्ड बुद्धा चैरिटेबल सोसायटी ऑफ इंडिया के कार्यकारिणी अध्यक्ष एडवोकेट अशोक कुमार गौतम की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से रमा बुद्ध विहार कार्यकारिणी का गठन किया गया। उमाशंकर आर्य को अध्यक्ष, रविंद्र कुमार को महामंत्री, लालजी बौद्ध को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और राम आश्रय को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अनिता गौतम को संगठन मंत्री, प्रेमलता को संचार मंत्री और राजकुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया। कुल 35 कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया। बैठक का संचालन एडवोकेट उदय चंद राज ने किया, जिन्हें उपाध्यक्ष भी चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.