रांची, फरवरी 24 -- रांची। मेयर प्रत्याशी रमा खलखो ने स्ट्रांग रूम की बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रूम परिसर में पानी और पंखे जैसी आवश्यक सुविधाओं की कमी रही। सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली पर भी उन्होंने चिंता जताई, जिसे 27 फरवरी तक ठीक करने का आश्वासन दिया गया। रमा खलखो ने मतदान प्रतिशत कम रहने के लिए चुनाव आयोग की तैयारियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बूथों के त्रुटिपूर्ण पुनर्गठन, पर्चियों के वितरण में देरी और बैलेट पेपर की जटिलता ने मतदाताओं को हतोत्साहित किया। हालांकि, उन्होंने अपनी जीत के प्रति भरोसा जताते हुए दावा किया कि उन्हें उनके पिछले कार्यकाल और व्यक्तिगत पहचान का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा समर्थित क्षेत्रों में भी उनके पक्ष में जबरदस्त सेंधमारी हुई है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.