एटा, मई 28 -- माता रमाबाई आंबेडकर प्रबुद्ध महिला जागृति संघ की ओर से रमाबाई आंबेडकर का 91वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। महिलाओं की ओर से श्रंद्धाजलि के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष रेखा जाटव ने कहा कि माता रमाबाई के होने से हम सभी को बाबा साहाब जिन्होंने शोषितों, वंचितों, समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए जीवन जीने का समान अधिकार दिलाया। भावना सिंह ने कहा कि रमाबाई एक पत्नी के साथ-साथ कुशल प्रबंधन करता भी थी। संगठन की जिलाध्यक्ष डॉ. मालती सिंह की ओर से रमाबाई को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। महासचिव प्रेमलता ने कहा कि रमाबाई पढ़ी-लिखी नहीं थी इसके बाद भी कुशल नेतृत्व के गुण, प्रबंधन क्षमतावान थी। भावना सिंह, चंद्रप्रभा भारती, पिंकी, रूबी अंबेडकर, रेखा गौतम, अंजली मोहन, सुषमा सिंह, नीरज दिनकर...