आगरा, अप्रैल 24 -- शिक्षा विकास समिति ने कस्बा के थाना रोड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रमाबाई की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान समिति के संयोजक अनिल सिंह राठौर ने छात्र-छात्राओं को महिला अधिकारों के लिए लड़ने वाली फ़ाइटर और सामाजिक कार्यकर्ता रमाबाई की वीरता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि रमाबाई संस्कृत की विद्वान थीं, महिला अधिकारों के लिए लड़ने वाली फ़ाइटर और सामाजिक कार्यकर्ता थीं। 23 अप्रैल 1858 को उन्होंने एक संस्कृत विद्वान के घर जन्म लिया था। 20 साल की उम्र में उन्होंने पंडित की उपाधि प्राप्त कर ली थी। 22 साल की उम्र में शादी होने के बाद उन्होंने बाल विवाह के विरोध में और विधवाओं के हालातों पर बोलना शुरू किया। उन्होंने पति की मौत के बाद पुणे में आर्य महिला समाज की स्थापना की। गोष्ठी में मुहम्मद काशिफ, निसार अहमद, अ...