प्रयागराज, जनवरी 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज टेम्पो टैक्सी यूनियन के महामंत्री रमाकांत रावत को उत्तर प्रदेश टेम्पो टैक्सी महासंघ का प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर मंगलवार को एक कार्यक्रम में व्यापारियों ने बधाई दी। इसकी अध्यक्षता कटरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपाल बाबू जायसवाल ने की। इस अवसर पर अवधेश चंद्र गुप्ता, विनोद चंद्र दुबे, पार्षद विश्वास रावत, अजय यादव, आनंद, शैलेन्द्र केसरवानी, व्यापारी नेता ललित मोहन गुप्ता, कक्कू गुप्ता समेत संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...