वाराणसी, जनवरी 30 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने गुरुवार को पिशाचमोचन कुंड का निरीक्षण किया। कुंड में प्लास्टिक कचरे और निर्माल्य को समय-समय पर हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने पिशाचमोचन पार्क, राम कटोरा पार्क का भी निरीक्षण किया। पार्कों में खराब पड़े ओपन जिम के उपकरणों की मरम्मत का निर्देश उद्यान अधीक्षक वीके सिंह को दिया। लल्लापुरा खुर्द वार्ड के रमाकांत नगर में जर्जर स्कूल के संबंध में नगर आयुक्त ने प्रधानाध्यापिका से चर्चा की और मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। पिशाचमोचन सफाई चौकी पर औचक निरीक्षण कर ऐप से कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की गई। रामकटोरा चौराहे व रमाकांत नगर में सड़क पर ईंटें-गिट्टी रखकर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई। निर्माण साम्रगियां न हटाने पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.