कौशाम्बी, फरवरी 20 -- पइंसा क्षेत्र के अति संवेदनशील गांव रमसहायपुर में होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अस्थाई पुलिस चौकी खोली जाएगी। शुक्रवार को सभ्रांत नागिरकों के साथ बैठक करते हुए डीएसपी मंझनपुर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने सभी से शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग भी मांगा। रमसहायपुर जिले के अति संवेदनशील गांवों की सूची में शामिल है। मंझनपुर सर्किल के डीएसपी शिवांक सिंह ने शुक्रवार को होली व रमजान के दृष्टिगत यहां सभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की। इस दौरान कहा कि किसी भी तरह की समस्या आती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए। पुलिस सभी समस्याओं का समाधान करेगी। किसी ने भी कानून हाथ में लेने का प्रयास किया तो उसकी खैर नहीं होगी। उन्होंने ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी ली और समाधान का आश्वासन दिया। बताया कि होली के दौरान अस्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.