बगहा, दिसम्बर 30 -- मैनाटाड़, एक प्रतिनिधि। स्थानीय थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव से सटे उपवितरणी में मंगलवार शाम में डूबकर मासूम बच्ची की मौत हो गयी। वह रमपुरवा के नजीर मियां की चौदह माह की पुत्री सहाना खातून थी। उपवितरणी में उपलाता हुआ उसका शव मिला। आननफानन में परिजन उसे लेकर मैनाटाड़ सीएचसी ले गये। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नजीर मियां का घर उपवितरणी के पास है। मंगलवार की दोपहर सुहाना घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह लुढ़क कर उपवितरण में गिर गई। उसे पानी में गिरते किसी ने नहीं देखा। काफी देर तक बच्ची दिखायी नहीं दी, तब परिजनों ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान परिजनों की नजर उपवितरणी में पानी पर पड़ी। यहां बच्ची का शव उपलता हुआ दिखा। परिजन बच्ची को नहर से निकाल कर सीएचसी, मैनाटाड़ ले गये। य...