कौशाम्बी, फरवरी 7 -- मंझनपुर। डॉ. रिज़वी स्प्रिंगफील्ड स्कूल करारी में शनिवार को अभिनंदन समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमे पिछले चार वर्ष की विजेता रमन हाउस विजय रथ को आगे बढ़ाते हुए पांचवी बार फिर बेस्ट हाउस अवार्ड जीता। इसी के साथ वेस्ट क्लास बेस्ट स्टूडेंट्स और अन्य अवार्ड भी दिया गया। विजेता छात्रों को विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. रिज़वी स्प्रिंगफील्ड स्कूल मे अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे बेस्ट हाउस से विजेता रमन हाउस को चुना गया। इसके साथ ही बेस्ट क्लास के लिए कक्षा 5 अ और 10 ब को चुना गया। स्पोर्टस चैम्पियन का खिताब अशोका हाउसके नाम रहा। वहीं बेस्ट अनुशाषित कक्षा 4 वर्ग ब को चुना गया। बेस्ट स्टूडेंट कक्षा 10 वर्ग अ से कनीज़ फातिमा को चुना गया। बेस्ट एथलीट कक्षा 10 अ से अनुज को चुना गया।...