देहरादून, दिसम्बर 16 -- देहरादून। केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शिवाजी, टैगोर, अशोका और रमन सदन के छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। खेल की विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर 523 अंकों के साथ रमन सदन ने ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। 429 अंकों के साथ शिवाजी सदन दूसरे स्थान पर रहा। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय एथलीट रविंद्र सिंह रोतेला ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, यह खेल मंच रातों रात मेहनत करने वाले खिलाड़ियों को शोहरत और दौलत के मंच पर पहुंचा है। लगातार मेहनत अंत में सुखद परिणाम देती है। वहीं, 50 मीटर रिले बालिका रेस में अशोका सदन की सोनाक्षी, खुशी, योशिता व श्रुति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि बालक वर्ग में रमन सदन के आर्यन, अरुण, सुकुमार व अ...