गढ़वा, दिसम्बर 12 -- रमना। प्रखंड के भागोडीह गांव निवासी समाजसेवी अजय मेहता ने अपने शिक्षक पिता स्व बनारसी मेहता की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर 151 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। मेहता ने दिव्यांग, विधवा, असहाय और अन्य जरूरतमंद लोगों के घर-घर जाकर उन्हें ठंड से निजात दिलाने के लिए कंबल प्रदान किया। उन्होंने बताया कि वे पिछले पांच वर्षों से अपने पिता की पुण्यतिथि पर लगातार गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण करते रहे है। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सभी सामर्थ्य लोगों को आगे आना चाहिए। मौके पर रामधारी राम, मंगरू मिस्त्री, कुलदीप मेहता, हरिहर मेहता, भोला चौधरी, प्रताप बियार, अजय पाल, बनौधी यादव, बालकेश्वर चौधरी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...