गढ़वा, मार्च 8 -- रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित न्यू सोनी ज्वेलर्स एवम बर्तन दुकान में बुधवार की रात हुई चोरी के मामले में गुरुवार को रमना थाना पुलिस ने दुकानदार विकास कुमार सोनी के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है। दर्ज किए गए मामले के मुताबिक अज्ञात अपराधियों ने बुधवार की देर रात दुकान का शटर तोड़ कर करीब 35 लाख 5 हजार रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली। उनमें नगद राशि सहित सोना और चांदी के जेवर भी शामिल है। विकास के अनुसार चांदी के नया जेवर 32 किलोग्राम मूल्य 16 लाख, चांदी के पुराना दरब एक किलो 2*50 ग्राम का मूल्य 55 हजार, सोना का नया जेवर दो सौ ग्राम करीब 13 लाख, सोना के पुराना जेवर 15 ग्राम एक लाख और 4 लाख 50 हजार रुपए नगद चोरी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.