गढ़वा, मई 5 -- रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में डिग्री कॉलेज की स्थापना को लेकर लोग मुखर होने लगे है। विदित हो कि डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए 25 किलोमीटर दूर गढ़वा और 15 किलोमीटर दूर श्रीबंशीधर नगर जाना पड़ता है। इस दौरान कॉलेज दूर होने के कारण कई छात्रों की पढ़ाई बीच में ही छूट जाती है। खासकर छात्राओं को काफी असुविधा होती है। रमना में इंटर तक की पढ़ाई की व्यवस्था सरकार की ओर से की गई है लेकिन डिग्री कॉलेज की स्थापना को लेकर राज्य सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई प्रयास होता नहीं दिख रहा है। रमना में डिग्री कॉलेज की स्थापना चुनावी मुद्दा भी बनता रहा है लेकिन इसे अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है। धीरे-धीरे ही सही लेकिन रमना में डिग्री कॉलेज का मुद्दा अब जोर पकड़ने लगा है। रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.