मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गुरु तेग बहादुरजी के 350वें शहादत दिवस के अवसर पर रमना गुरुद्वारा से तीसरे दिन सोमवार को भी प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी श्री गुरु सिंह सभा से निकलकर पानी टंकी, जुबा सहनी पार्क, मदनानी गली, मिसकौट, रज्जू साह लेन होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंची। गुरुद्वारा प्रबंधक गुरजीत सिंह साई ने बताया कि प्रभातफेरी तीन दिसंबर तक निकलेगी। चार,पांच व छह दिसंबर को रमना गुरुद्वारा में शहादत दिवस मनाया जाएगा। चार दिसंबर को अखंड पाठ शुरू होगी। पांच दिसंबर को नगर कीर्तन निकलेगा। छह दिसंबर को अखंड पाठ का समापन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...