मुंगेर, जनवरी 30 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता बुधवार की शाम हवेली खड़गपुर प्रखंड के रमनकाबाद पूर्वी पैक्स का चुनाव संपन्न होने के बाद देर शाम प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित भवन में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजामों के बीच मतगणना प्रारंभ हुआ। जिसमें मुकेश कुमार ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष कन्हैया लाल को 414 मतों से पराजित किया। विजयी मुकेश कुमार को 815 मत प्राप्त हुआ। जबकि कन्हैया लाल को 401 मत मिले। विजयी पैक्स अध्यक्ष मुकेश कुमार को निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने विजयी प्रमाण पत्र प्रदान किया। जानकारी हो कि मुकेश कुमार पूर्व मुखिया अनामिका सिन्हा के पति है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.