अररिया, दिसम्बर 18 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूडी के प्रांगण में पं. रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब के द्वारा बुधवार को रमण लांबा स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक एवं खेलप्रेमी सुरेंद्र प्रसाद मंडल ने किया। इस अवसर पर खेलप्रेमियों की उपस्थिति में एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब फारबिसगंज के पूर्व कप्तान अजय कुमार मंडल को क्लब के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष अरविन्द ठाकुर,पूर्व प्राचार्य हरिशंकर झा,सुनील दास, युवा कवि दिवाकर कुमार दिवाकर एवं सभाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद मंडल के द्वारा शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर तथा शिक्षाप्रद पुस्तकें प्रदान कर रमण लांबा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित खेल प्रेमियों के द्वारा अजय मंडल को शुभकामना व बध...