अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। चांद के दीदार के बाद बुधवार को आज से रमजान का आगाज कर दिया गया। सभी ने एक दूसरे को इस पाक माह की मुबारकबाद दी। अब से सख्त रोजे शुरु होंगे। पाक माह में तरावीह की नमाज पढ़ी जाएगी। इस दौरान रमजान को लेकर बाजारों में भी रौनक बनी हुई है। मरकजी रूयत-ए-हिलाल कमेटी ने बुधवार को शाही जामा मस्जिद में रमजान को लेकर बैठक की। इस दौरान चांद के दीदार के बाद आज से रमजान शुरु होने की घोषणा की गई। आज से एक माह तक पाक माह में रोजे के साथ पांचों वक्त की नमाज अता की जाएगी। तरावीह की नमाज शुरु होगी। तरावीह की नमाज रमजान के पाक महीने में ईशा की फर्ज नमाज के बाद और वित्र की नमाज से पहले पढ़ी जाती है। यह 20 रकात (या 8 रकात) वाली विशेष सुन्नत-ए-मुअक्कदा नमाज है, जिसे रमजान की रातों में जमात के साथ मस्जिद में या घर पर...