संभल, फरवरी 6 -- समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी रामानुज को जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए त्योहारों के मद्देनजर आवश्यक प्रशासनिक इंतजाम करने की मांग की। कहा कि रमजान इसी माह से आरंभ हो रहा है। ऐसे में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सहरी व इफ्तार के समय की जानकारी के लिए माइक और लाउडस्पीकर की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। साथ ही रमजान के दौरान साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और मस्जिदों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर आमिर हुसैन, बदरूल हसन, सलीम अली, मोहम्मद शान, मोनिस कुरैशी, जाहिद खां सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...