नई दिल्ली, अगस्त 5 -- शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को एक साल पूरा हो चुका है। बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने मंगलवार को कहा कि अगला संसदीय चुनाव अगले वर्ष फरवरी में होगा। यूनुस छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध आंदोलन की पहली वर्षगांठ पर राष्ट्र के नाम एक टेलीविजन संबोधन के दौरान की। इस आंदोलन को "जुलाई विद्रोह" का नाम दिया गया है। यूनुस ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, 'अंतरिम सरकार की ओर से मैं मुख्य चुनाव आयुक्त को एक पत्र भेजूंगा जिसमें चुनाव आयोग से अनुरोध किया जाएगा कि वह आगामी रमजान से पहले फरवरी 2026 में राष्ट्रीय चुनाव कराए।' रमजान का महीना अगले साल 17 या 18 फरवरी से शुरू होगा। इससे पहले, बांग्लादेश में आम चुनाव अगले वर्ष अप्रैल के पहले पखवाड़े में होने वाले थे। बता दें कि बांग्लादेश की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.