उरई, फरवरी 13 -- उरई। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लेमीन पार्टी के पदाधिकारियों ने रमजान माह को देखते हुए शहर में सफाई समुचित की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा मस्जिदों के आसपास सफाई, नालियों की सफाई, दवा का छिड़काव किया जाए। शुक्रवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लेमीन पार्टी जिला अध्यक्ष रईस मलिक ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया रमजान का पवित्र महीना शुरू होने वाला है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचते हैं। ऐसे में मस्जिदों और आसपास के इलाकों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होना बेहद जरूरी है। नगर पालिका द्वारा मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, नालियों की नियमित सफाई कराई जाए तथा मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराया जाए। साथ ही रमजान के दौरान प्रतिदिन कूड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.