संभल, फरवरी 2 -- रमजान के मुकद्दस महीने की आहट के साथ ही शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने तैयारियों को तेज कर दिया है। इबादत को और सुचारू व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मस्जिद कमेटी ने जिला प्रशासन से मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति मांगी है। शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि रमजान के दौरान नमाज के समय इमाम की तकरीर, दुआएं और जरूरी हिदायतें मस्जिद में मौजूद हर नमाजी तक स्पष्ट रूप से पहुंचना बेहद आवश्यक है। लाउडस्पीकर की सुविधा न होने से संवाद में बाधा उत्पन्न होती है, जिससे इबादत की एकाग्रता प्रभावित हो सकती है। सदर ने यह भी स्पष्ट किया कि लाउडस्पीकर लगाने की मांग पूरी तरह से सरकारी नियमों और तय दिशा-निर्देशों के अनुरूप है। कमेटी को उम्मीद है कि रमजान से पहले प्रशासन अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.