मुरादाबाद, फरवरी 18 -- रमजान का चांद दिखाई देते ही बुधवार की शाम मुस्लिम मोहल्लों में चहल-पहल बढ़ गई। बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। फैनी , खजला और फलों की जमकर बिक्री हुई। सब्जी की दुकानों पर भी भीड़ नजर आई। बुधवार की शाम रमजान का चांद दिखने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को चांद की मुबारकबाद देना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ,फेसबुक, इंस्टाग्राम पर रमजान की मुबारकबाद दी जाने लगी। मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ भी बढ़ गई, मस्जिद खचाखच भरी नजर आने लगी। पाक मुकद्दस रमजान माह में मुस्लिम समाज के लोग रोजा नमाज पाबंदी से अदा करते हैं। इस महीने में गरीब से गरीब लोग भी खजूर ,फल, खजला फैनी आदि खरीद कर रोजा रखते हैं और खुदा का शुक्र अदा करते हैं। मस्जिदों के साथ-साथ घरों में भी इबादत का विशेष सिलसिला ...