मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- गुरुवार से रमजान का पाक महीने की शुरूआत हो गई। इसी के साथ लोगों ने रात्रि आठ बजे से लेकर 10 बजे तक मस्जिदों व घरों में तरावीह के साथ इबादत शुरू कर दिया। इतना ही नहीं शहर के बाजारों में लोगों ने रोजा इफ्तारी के लिए फलों के साथ अन्य सामानों की खूब खरीदारी की। रमजान का चांद दिखते ही मस्जिदों में शबीना और तरावीह शुरू हो गईं है। खालापार में बड़ी मस्जिद के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के मस्जिदों में पांच दिन का शबीना शुरू किया गया। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार इस बार भी मस्जिद के बाहर यानी रोड पर शबीना नहीं पढ़ा जाएगा। इसलिए मस्जिद के अंदर (जितने लोग आ सकेंगे) उतने ही लोग शबीना पढ़ सकेंगे। शहर काजी ने भी सभी मुसलमानों से अपील की है कि अपने इलाके की मस्जिद में ही तरावीह अदा करें। ऐसा कोई भी काम न करें जिससे आदेश का उल्लंघन हो...