लखीसराय, फरवरी 20 -- सूर्यगढ़ा। पवित्र रमजान माह के गुरुवार को शुरू होने पर नगर परिषद तथा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोजा रखा। अंजान पड़ने पर रोजा का कार्यक्रम शुरू हुआ। जगदीशपुर के अलीम अहमद, बाजार के डब्ल्यू खां और पुरानी बाजार के मस्जिद के मौलाना मो.मजहर आदि ने बताया कि शाम में इफ्तार कर के रोजा तोड़ा जाएगा। इसके बाद फिर रोजा होगा। रोजा शुरू होने को लेकर फलों की बिक्री बढ़ गई है। बुजुर्ग से लेकर बड़े एवं बच्चे आदि रोजे रखे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...