सोनभद्र, फरवरी 19 -- सोनभद्र/दुद्धी। हिन्दुस्तान टीम। रमजान का चांद बुधवार को दिखने के बाद गुरुवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहला रोजा रखा। वहीं बुधवार को चांद दिखने के बाद तरावीह की विशेष नमाज भी अदा की गई। चांद दिखने के बाद रमजान को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिला। रमजान का चांद दिखने के बाद बुधवार को एशा की नमाज के साथ ही तरावीह की विशेष नमाज हुई। राबर्ट्सगंज नगर के जामा मस्जिद, पूरब मोहाल मस्जिद, नई बस्ती मस्जिद में तरावीह की नमाज पढ़ने के लिए लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली। वहीं गुरुवार को पहला रोजा रखा गया। रमजान को लेकर मुस्लिम समुदायों में खासा उत्साह देखने को मिला। गुरुवार की सुबह लोगों ने सेहरी कर रोजा रखा। शाम को जगह-जगह इफ्तार का आयोजन भी किया गया। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार दारुल उलूम कादरिया नूरिया अरबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.