पाकुड़, फरवरी 24 -- आगामी होली पर्व तथा वर्तमान में चल रहे रमजान के महीने को ध्यान में रखते हुए, दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर महेशपुर थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ विजय कुमार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, जिसे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे का सेवन न करें और पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। साथ ही विशेष रूप से यह भी कहा कि इस माह पवित्र रमजान चल रहा है। ऐसे में सभी समुदायों का दायित्व है कि आपसी भाईचारा एवं एक-दूसरे का सम्मान बनाए रखें। उन्होंने कहा कि होली में हुडदंगियों के ऊपर विशेष नजर रखा जाएगा साथ ही माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी से क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.