अमरोहा, मार्च 25 -- तरावीह नमाज के दौरान कुरान शरीफ की तिलावत मुकम्मल हो गई। उलेमाओं ने मुकद्दस रमजान के दौरान कुराने पाक की तिलावत व फजीलतों पर रोशनी डाली गई। मुसलमानों से रोजा रखने व नमाज पढ़ने के साथ ही तिलावते कलामे पाक पर जोर दिया। रविवार रात को तरावीह की नमाज के दौरान मोहल्ला सद्दो की मस्जिद में कुरान शरीफ की तिलावत मुकम्मल हुई। हाफिज अब्दुल बासित ने कुरान मुकम्मल कराया। जामा मस्जिद अमरोहा के उस्ताद मुफ्ती आसिम मुबश्शिर ने कहा कि मुकद्दस रमजान के दौरान कुराने पाक की तिलावत का सवाब 70 गुना ज्यादा मिलता है। इस महीने में इबादत करने का सवाब बढ़ा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि वालिदेन उनके बच्चों को दीनी तालीम दिलाएं। बाद में दुआ कराई गई। इस दौरान काशिफ खान, आदिल हसन, खुशहाल खान, मोहम्मद इकबाल खान, मोहम्मद आसिफ खान, मोहम्मद फैसल खान, हनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.