मेरठ, फरवरी 19 -- मवाना। नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह ने रमजान को दृष्टिगत रखते हुए नगरपालिका के समस्त विभागों के कर्मचारियों के साथ विभागीय बैठक की। इसमें सर्वप्रथम सफाई विभाग के कर्मचारियों/सफाई नायकों को रमजान पर्व के अवसर पर नगर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा नगर की प्रत्येक मस्जिद के पास सफाई कराकर कली चूना आदि लगवाने जाने व प्रत्येक जुमे को विशेष सफाई कराने के लिए निर्देशित किया। साथ ही नगर के इमामबाड़े के पास सफाई कराकर चूना लगवाने के आदेश भी दिए गए। पालिकाध्यक्ष ने जलकल विभाग के अवर अभियंता अमित श्रीवास्तव को रमजान में पेयजलापूर्ति की सुचारू व्यवस्था बनाने एवं नगर में पेयजलापूर्ति रोज सुबह 03 बजे से प्रातः 10 बजे तक दोपहर 12 बजे से अपराह्न 2 बजे तक व शाम 4.30 बजे से रात 09 बजे तक कर...