मुरादाबाद, फरवरी 19 -- दूसरे रोजे के दौरान गुरुवार को नगर के बाजारों में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ पहुंचने से चहल-पहल बढ़ गई। रमजान में रोजा रखने वाले खजूर से लेकर तमाम फल और अच्छे पकवानों का सेवन कर रहे हैं। रमजान माह के दौरान रोजा रखने से एनर्जी में कमी हो सकती है और रोजेदार बीमार हो सकते हैं। इस दौरान रोजा रखने वालों को इस महीने में खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। चिकित्सकों का कहना है कि अगर आप रोजा रखते हैं तो सहरी और इफ्तार में ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे आपको कमजोरी न आए और एनर्जी का लेवल भी हाई रहे। इसी वजह से रोजेदार प्रतिदिन इफ्तार से पहले खजूर ,सेब ,केला, अमरूद, ,पपीता आदि तमाम फलों की जमकर खरीदारी करते हैं और स्वादिष्ट पकवान बनाकर इनका सेवन करते हैं। ----- चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शिल्पी चौधरी और आयुर्वेद च...