जमुई, मार्च 18 -- जमुई, निज संवाददाता सोमवार को माह-ए-रमजान का 15वां रोज भी मुकम्मल हो गया। रमजान को लेकर बाजारों में खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे है। वहीं रोजेदार सेहरी और इफ्तार में फलों को वरीयता दे रहे है। मौसमी फल जहां गर्मी से लंबे समय तक राहत देकर शरीर में पानी की कमी पूरी कर रहे हैं तो वहीं अन्य फलों से शरीर को फायदा पहुंच रहा है। जिससे बाजार में फलों की मांग बढ़ गई है। फलों की मांग बढ़ने से इनके दामों में भी उछाल आ गया है। फलों के दामों में 10 से 100 रूपए तक की बढ़ोत्तरी हुई है। गौरतलब है कि रमजान का पाक पहीना चल रहा है। रमजान में रोजेदार तैलीय और अधिक मसालों वाले भोजन की जगह फलों को ही सेहरी और इफ्तार में अधिक प्रयोग करते हैं। खजूर से रोजा इफ्तार करना सुन्नत : रमजान में खजूर से रोजा इफ्तार करना सुन्नत माना गया है। लिहाजा इफ्तार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.