सिद्धार्थ, मार्च 20 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। माह-ए-रमजान का दूसरा अशरा मगफिरत का चल रहा है। दिन रात में इबादत व कलाम पाक की तिलावत होने से चहुंओर का माहौल खुशनुमा लग रहा है। वहीं डुमरियागंज तहसील मुख्यालय सहित क्षेत्रीय चौराहों पर लोग ईद संबंधी रेडिमेड व सिलाई वाले वस्त्र जूता-चप्पल व सौंदर्य प्रसाधन संबंधी सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। डुमरियागंज क्षेत्र के अशफाक अहमद, अहमद वहीद, अफजान फारूकी, नौशाद मलिक, जुनेद मलिक, वसी अहमद, हाफिज कमर निजामी ने कहा कि रमजान माह में मस्जिदों व घरों में इबादत का दौर चल रहा है। लोग रोज़ा रखने के साथ पूरे दिन की नमाज अदा कर अल्लाह की अज़ीम किताब कलाम ए पाक की तिलावत करते है। जानकारों का कहना है कि इस पाक महीने में अल्लाह अपने बन्दों के लिए रहमतों का दरवाजा खोल देते हैं। इस माह में गरीब जरूरतमंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.