गाजीपुर, फरवरी 23 -- दिलदारनगर। रमजान माह को लेकर मुस्लिम समुदाय में खास उत्साह है। इस मौके पर धर्मगुरुओं ने रोजा, नमाज और जरूरतमंदों की मदद के महत्व पर जोर दिया। कारी इमरान ने कहा कि रमजान का महीना इबादत, सब्र और इंसानियत का संदेश देता है। इस माह में रोजा रखने, कुरान मजीद की तिलावत करने और तरावीह की नमाज अदा करने से अल्लाह की रहमत और बरकत नसीब होती है। उन्होंने बताया कि नमाज पढ़ने से दिल को सुकून और आंखों को ठंडक मिलती है। रमजान नेक कामों की प्रेरणा देता है और मुसलमानों में दान, सेवा और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। कारी इमरान ने कहा कि जो व्यक्ति दूसरों को नमाज की दावत देता है, उसे अधिक सवाब मिलता है, लेकिन स्वयं अमल न करने पर वह गुनाहगार भी होता है। उन्होंने लोगों से रमजान में अधिक से अधिक इबादत और जरूरतमंदों की सहायता करने की अपी...