फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 18 -- फर्रुखाबाद। चांद होते ही रमजान मुबारक के पाक महीने का आगाजा हो गया है। गुरुवार को पहला रोजा रखा जाएगा। चांद की तस्दीक होते ही लोगों ने एक दूसरे को पाक महीने की मुबारकबाद दी। तराबीह की नमाज में नमाजियों की भीड़ जुड़ी। देर रात तक बाजारों में खरीदारी होती रही। इससे बाजार गुलजार रहा। रमजान मुबारक के पाक महीने को लेकर पहले से तैयारियां चल रही थीं। मस्जिदों को सजाया संवारा जा रहा था। लगभग सभी तैयारियां पहले से पूरी की जा चुकी हैं। बस रमजान मुबारक के महीने के चांद होने का इंतजार किया जा रहा था। बुधवार को मगरिब की नमाज के बाद लोगों ने चांद देखने की कोशिश की लेकिन आसमान में बादल छाए रहने के कारण चांद नहीं दिखाई दिया। इसपर उलेमाओं और चांद की तस्दीक करने वाली कमेटियों ने अन्य शहरों से फोन से संपर्क किया। शमसाबाद में मु...