रामपुर, फरवरी 19 -- माह रमजान को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने कर्मचारियों की बैठक में कहा कि नगर में बिजलीं, पेयजलापूर्ति, सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाय, इस संबंध में उन्होंने कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है कि लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बल्कि सम्बन्धित के खिलाफ कार्रवाईं की जॉयेगी। सफाई, पेयजलापूर्ति, पथ प्रकाश व्यवस्था पर ध्यान रखने को दो टीमें बनाई गई है। बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष साहिबा सरफराज ने अपने कार्यालय में सफाई, पेयजलापूर्ति, पथ प्रकाश व्यवस्था को संभालने बाले कर्मचारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि रमजान माह के अवसर नगर में पथ प्रकाश व्यवस्था, सफाई, पेयजलापूर्ति की बेहतर व्यवस्था हो, इसके लिए उन्होंने समीक्षा की। वहीं वरिष्ठ लिपिक धनीराम ने दो टीमें गठित की है। यह टीम पूरे रमजान महीन...