रुडकी, फरवरी 24 -- कस्बे का बाजार रमजान के अवसर पर गुलजार है। बाजार सुबह से लेकर शाम तक इबादत के बाद रात को जमकर खरीदारी हो रही है। बाजार में फैनी-खजला और खजूर की डिमांड सबसे ज्यादा है। रमजान को लेकर बाजार में रौनक का माहौल बना हुआ है। लोग फलों के अलावा खजला, फैनी, डबल रोटी, सिवइयां और खजूर आदि की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों में भी उत्साह का माहौल हुआ है। आलम यह है कि देर रात तक बाजार गुलजार है। इन दिनों रमजान में इफ्तार और सहरी के समय खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों की खरीदारी खूब हो रही है।ज्यादातर भीड़ शाम से लेकर देर रात तक नजर आ रही है। फैनी और खजला 140 रुपये किलो है तो रंग बिरंगी कचरी 60 रुपये किलो और सफेद कचरी 80 रुपये किलो है। इसमें साबूदाना की कचरी का दाम 200 रुपये किलो है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.