रुद्रपुर, फरवरी 18 -- सितारगंज। रमजान माह में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की मांग को लेकर बुधवार को एसडीएम रविंद्र जुवांठा को ज्ञापन दिया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शाहनवाज हुसैन के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा है कि पवित्र रमजान माह में नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, नालियों में लगातार कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने, बिजली, पानी की आपूर्ति सुचारू रखने की मांग की। यहां वसीम मियां, यूनुस शेख, अखलाक अहमद, आजम खान, नदीम राजा, फैजान अली मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...