भदोही, फरवरी 22 -- भदोही, संवाददाता। पवित्र रमजान माह को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। कपड़ा, किराना और फल की दुकानों पर रात्रि नौ बजे तक खरीदारी हो रही है। रोजेदार पूरे एहतराम के साथ नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांग रहे हैं। मुस्लिम समाज के अनुसार रमजान बरकत, इबादत औश्र रोजे का महीना है। ऐसे में इफ्तार में खजूर का विशेष महत्व होता है। इन दिनों बाजारों में खजूर, सेवईं, चीनी, बेसन, चिप्स, पापड़ समेत अन्य सामग्रियों की खूब खरीदारी हो रही है। रोजेदार फल की भी जरूरत के अनुसार खरीद कर रहे हैं। कपड़ा दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। रेडिमेड के साथ सिलााई वाले कपड़े की भी बिक्री काफी बढ़ गई है। कुर्ता-पैजामा और पैंट-सर्ट की सिलाई चल रही है। भदोही शहर हो या पालिका परिषद गोपीगंज हर तरफ दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ में इजाफा हो गया है। त्योहारी ...