सिद्धार्थ, फरवरी 19 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना रमजान की शुरुआत बुधवार को चांद दिखने के साथ हो गई। चांद दिखाई देते ही लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। ईशा की नमाज के बाद तरावीह की विशेष नमाज अदा की गई। तड़के सहरी खाकर पहला रोजा रखा गया। इस्लाम में रमजान माह का बहुत अहम मुकाम है। एक माह तक चलने वाला रोजा को लेकर लोगों ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। रोजा रखने के साथ लोग ज्यादातर वक्त अल्लाह की इबादत करते हुए गुजारते हैं। पांच वक्त की फर्ज नमाज के साथे कुरआन पाक की तिलावत भी कसरत के साथ की गई। चांद दिखने के बाद रात में ईशा की नमाज के बाद तरावीह की नमाज पढ़ाई गई। तरावीह की नमाज ईद का चांद दिखने तक चलती रहेगी। इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र ग्रंथ कुरआन रमजान माह ही नाजिल हुआ था इससे हर कोई कुरआन इस माह में पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.