गिरडीह, फरवरी 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव साबिर अहमद खान ने नगर निगम प्रशासन से रमजान के महीने में निर्बाध दोनों टाइम पानी देने की मांग की है। कहा कि इस दौरान बिजली भी शहरवासियों को नियमित ढंग से मिले। खासकर अल्पसंख्यक क्षेत्रों का विशेष रुप से ध्यान रखा जाए। विशेष कर वार्ड 18 व 19 में जल संकट गहरा गया है। इसे लेकर आंदोलन भी किया गया था। उस समय नगर आयुक्त गिरिडीह ने उनकी मांग को देखते हुए अपने आदेश में कहा था कि एक घंटा बिजली कटौती करने के बाद एक घंटा पानी मिलेगा। लेकिन विडम्बना ये है कि कुछ दिनों तक पानी मिला। इसके बाद सबकुछ पहले जैसा हो गया। उन्होंने नगर निगम से रमजान के महीने में जल संकट दूर कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...