शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- रमजान महीने के बाद नगर पालिका की बोर्ड बैठक करने की मांग समुदाय विशेष के सभासदों ने की है। अन्य सभासद भी इसके समर्थन में आ गए हैं। चेयरमैन हाजरा बेगम को पत्र सौंपा गया है। मंगलवार को नगर पालिका सभागार में सभासद एकत्र हुए। सभासद संदीप रस्तोगी एवं अभिषेक सिंह ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा बुधवार को अचानक बोर्ड बैठक आयोजित करने की सूचना दे दी गई है, जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार निकट है तथा समुदाय विशेष के लोगों का रमजान महीना चल रहा है। ऐसे में जो सभासद रोज रख रहे हैं, उन्हें परेशानी होगी। सभासद राजीव यादव एवं संगीता सिंह ने कहा कि समुदाय विशेष के सभासदों ने रमजान महीने के बाद बोर्ड बैठक करने की अपील की है, जिसका सभी सभासद समर्थन करते हैं। सभासद रेशनवती व दिलीप सक्सेना ने कहा कि रमजान महीने के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.