अररिया, मार्च 8 -- अकीदत के साथ अदा की गई रमजान के पहले जुमे की नमाज सद्भाव,भाईचारगी और अमन-चैन की मांगी दुआऐं रमजान भूखे प्यासे रहने का नहीं,इंसानियत के रास्ते पर चलने का नाम है फारबिसगंज, निज संवाददाता। रहमतों और बरकतों का महीना रमजान पूरी अकीदत और एहतराम के साथ जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को रमजान का पहला जुमा होने की वजह से शहर की सभी मस्जिदों में विशेष रौनक देखी गई। लोगो ने अकीदत के साथ जुमे की नवाज अदा की और भाईचारा तथा अमन चैन की दुआएं मांगी। सुबह से ही मस्जिदों के बाहर रोजेदारों का आना-जाना शुरू हो गया और जुमे की नमाज को लेकर गहमागहमी बनी रही। स्थानीय सदर रोड स्थित बड़ी जामा मस्जिद तथा जुम्मन चौक स्थित मस्जिद में सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। नमाज अदा करने के लिए मस्जिद के अंदर और बाहर सड़क तक लोगों की कतारें लगी रहीं। जामा मस्जिद के इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.