रामपुर, फरवरी 19 -- उत्तर प्रदेश सरकार राज्य हज समिति के सदस्य शाहीन अंसारी ने बुधवार से होने जा रहे रमजान के पवित्र महीने में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित जिला अधिकारी को लिखा आग्रह पत्र। शाहीन अंसारी ने पत्र में प्रशासन से मांग की है कि रमजान के दौरान आम जनजीवन और धार्मिक कार्यों में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए विशेष रूप से साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था, इफ्तार के समय निर्बाध बिजली व पेयजल आपूर्ति, मस्जिदों व आसपास स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। प्रशासन की सक्रिय भूमिका से यह पवित्र महीना शांति, व्यवस्था और सद्भाव के साथ संपन्न हो सकेगा, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.